Love Fairy Tales in Hindi | Hindi Stories

दोस्तों आज आपके लिए love fairy tales in hindi लेकर आए हैं। अगर आपको fairy tales की कहानी पढ़ना पसंद है तो यह पोस्ट आपको बहुत पसंद आने वाली है। fairy tales की कहानी पढ़कर सबको बहुत आनंद आता है।  

Love Fairy Tales in Hindi
Love Fairy Tales in Hindi – Hindi Stories

Love Fairy Tales in Hindi – राजा को सबक 

 बहुत पुरानी बात है नदी किनारे एक मछली पकड़ने वाला रहता था। वह बड़ी-बड़ी मछलियां पकड़ कर बाजार में बेचने जाता था। वह लड़का सुभाव से बड़ा दयालु था। वह हमेशा नदी के पास जीव-जंतुओं की मदद करता था और खुशी-खुशी अपनी मां के साथ झोपड़ी में रहता था। 

 जितना भी पैसा वह मछली पकड़कर कमाता था अपनी मां की देखरेख में लगा देता था। 

 उसी राज्य  में एक बहुत दयालु राजा थे जो राज्य के सभी लोगों की मदद किया करते थे। वह अपनी जनता से बहुत प्रेम करते थे और उनकी समस्याओं का निदान करने के लिए दिन रात प्रयत्न करते रहते थे। 

 एक दिन जब लड़का मछली पकड़ कर अपने घर आया तो उसने देखा उसके घर में एक बहुत ही सुंदर परियों जैसी एक लड़की काम कर रही है। वह दौड़ कर उसके पास गया और पूछा आखिर तुम कौन हो और यहां क्या कर रही हो यह घर मेरा है यहां मेरी बूढ़ी मां रहती है। 

 उस लड़की ने उस लड़के से कहा मैं तुम्हारी मां का ख्याल रखने आई हूं , तुम जिस तरह नदी के पास लोगों की मदद करते हो उससे प्रभावित होकर मैं तुम्हारी मदद करने आई हूं। 

 वह लड़की बहुत अधिक सुंदर थी उस लड़के को देखते ही उसे प्यार हो जाता है और वह मन ही मन बहुत खुश होता है क्योंकि उसे अपनी मां की देखरेख करने के लिए कोई मिल गया था। 

 कुछ दिन ऐसा ही चलता है तभी राज्य के राजा की तबीयत खराब हो जाती है और उनकी मृत्यु हो जाती है , राजा के बेटे को नया राजा घोषित किया जाता है। वह बहुत ही क्रूर रहता है और लोगों को बेवजह ही परेशान करता है। अपने पिता जैसे उसमें एक भी गुण नहीं होता। 

 ना वह न्याय करता है और ना ही किसी को न्याय करने देता है। वह किसी को कुछ भी नहीं समझता, सबको अपना नौकर समझता है और राज्य की संपूर्ण संपत्ति पर बस अपना अधिकार समझता है। 

एक दिन राजा जब नदी किनारे घूमने आता है तो उसे वह लड़की दिख जाती है। राजा उस पर मोहित हो जाता है और उससे शादी करने की इच्छा जाहिर करता है। 

 वह लड़की कोई साधारण लड़की नहीं थी बल्कि एक जलपरी थी वह राजा के प्रस्ताव को ठुकरा देती है और उस लड़के से शादी करने की बात कहती है क्योंकि उसे भी उस मछली पकड़ने वाले से प्यार हो जाता है। 

 राजा उसको परेशान करने के लिए सैनिक भेज देता है वह जलपरी अपने जादू से राजा के सभी सैनिकों को मूर्छित कर देती है और राजा को निर्धन कर देती है। 

Love Fairy Tales in Hindi – देखते ही देखते राजा का सारा वैभव धन दौलत सब कुछ चला जाता है राजा अब गरीब हो जाता है।जिसके पास कुछ भी नहीं रहता। यह देख कर  मछली पकड़ने वाले को बहुत बुरा लगता है ,वह उस जलपरी से कहता है कृपया कर तुम ऐसा मत करो नहीं तो हमारा राज्य बर्बाद हो जाएगा। कृपया राजा को उसकी धन दौलत वापस कर दो। 

जलपरी राजा के सभी सैनिकों को वापस कर देती है पर उसका धन नहीं देती और कहती है – जब जब तुम अच्छा काम करोगे तुम्हारा धन दौलत वापस आती जाएगी नहीं तो तुम इसी तरह से गरीबी रहोगे। 

 राजा को यह बात समझ में आ जाती है और वह अपने सैनिकों के साथ राज्य में लौट जाता है और अच्छे कार्य करने लगता है। राजा के इस बदले हुए रवैया से राज्य की सभी प्रजा खुशहाल हो जाती। 

 जलपरी उस मछली वाले से शादी कर लेती है और आजीवन नदी किनारे अपना जीवन व्यतीत करती है। 

शिक्षा – जब भी हमें कोई चीज भाग्य से मिलती है तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए।  हमें हमेशा जो मिला है उसका उपयोग भी कार्य के लिए करना चाहिए। 

दोस्तों आपको यह कहानी (Love Fairy Tales in Hindi ) कैसी लगी आप कमेंट करके जरूर बताइए।  यह कहानी (Hindi Stories ) हमारे लेखक द्वारा लिखी गई है अगर आपको इस कहानी से कोई आपत्ति है तो आप मेल करके बता सकते हैं।  इस कहानी का किसी और कहानी से मिलना मात्र एक संयोग ही होगा। धन्यवाद 

इन्हे भी पढ़े :-

Leave a Comment