दोस्तों आज हम आपके लिए शिक्षाप्रद मजेदार कहानियां लेकर आए हैं। इन कहानियों में आपको पढ़ने में बहुत मजा आएगा और साथ-साथ कुछ सीखने भी मिलेगा। शिक्षाप्रद मजेदार कहानियों में आपके लिए कुछ बहुमूल्य शिक्षा बहुत आसान तरीके से आप को मिलेगी ।
शिक्षाप्रद मजेदार कहानियां मनोरंजन के साथ-साथ हमारे जीवन में नैतिक शिक्षा के लिए बहुत उपयोगी है। कहानियां पढ़कर हमको मजा तो आता ही है और शिक्षाप्रद मजेदार कहानियां में हमको एक शिक्षा भी मिलती है।
शिक्षाप्रद मजेदार कहानियां – आम का बगीचा

एक बार की बात है ,राजा जंगल में शिकार के लिए जाता है। राजा का घोड़ा शेर को समीप में देखकर इतना तेज दौड़ता है कि उसके सारे सैनिक इधर उधर हो जाते हैं। राजा अकेला ही जंगल में पहुंच जाता है।
राजा जैसे तैसे अपनी जान बचाता है और वापस अपने राज्य की ओर जाने लगता है तभी उसको जंगल में एक झोपड़ी दिखती है।
राजा उस झोपड़ी में जाता है और रात रुकने की अनुमति मांगता है। राजा को देखकर उस झोपड़ी में रहने वाला व्यक्ति राजा का जितना हो सकता है आदर सत्कार करता है और कहता है – महाराज में एक गरीब आदमी हूँ। मैं बस आपकी इतनी ही सेवा कर सकता हूं।
राजा उसे पूछता है- तुम अपनी जीविका के लिए क्या करते हो ?
वह व्यक्ति राजा से कहता है मैं जंगल की लकड़ी जलाकर उसका कोयला बेचता हूँ। राजा उसकी सेवा से खुश होते हैं और कहते हैं – मैं तुमको अपने आम का एक बगीचा देता हूं अब तुमको कोयला बेचने की कोई जरूरत नहीं।
दूसरे दिन जब राजा दरबार पहुंच जाते हैं तो उस व्यक्ति को एक आम का बड़ा बगीचा देते हैं और भूल जाते हैं।
जब बहुत दिन हो जाते हैं तब राजा को अपने आम के बगीचे की याद आती है और वह उस बगीचे को अचानक देखने पहुंच जाते हैं। जब वह बगीचे में पहुंचते हैं तो बगीचा देखकर चौक जाते हैं ?
वह उस व्यक्ति को बुलाते हैं और कहते हैं यहां के सारे आम कहां गए ? यहां पर बस इतने कम पेड़ क्यों बचे हैं ? तुमने आम के पेड़ों का क्या किया ?
वह राजा से कहता है – महाराज मैंने आम के पेड़ जलाकर उनका कोयला शहर में बेच दिया। अब तो यहां पर थोड़े ही पेड़ बचे हैं।
महाराज को उस व्यक्ति की बातों पर बहुत गुस्सा आता है और फिर वह उसको समझाते हैं अरे मूर्ख आम के पेड़ जलाकर नहीं बेचना था। इसमें लगे फल जाकर बाजार में बेचना था। अब तुम फिर से दोबारा आम के पेड़ लगाओगे और जो बचे हुए पेड़ है उनके आम जाकर शहर में बेचो और देखो तुमको कितना मुनाफा होता है।
राजा की बात सुनकर व्यक्ति ऐसा ही करता है और जब वह एक टोकरी आम बेच आता है तब उसे पता लगता है कि आम बेचने में कितना मुनाफा होता है और उसे अपनी गलती का एहसास होता है।
शिक्षा – हमको इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि मूर्ख व्यक्ति कभी वस्तुओं का सही अंदाजा नहीं लगा सकता। जो व्यक्ति मेहनत करके किसी चीज को प्राप्त करता है वह व्यक्ति उसका सही मूल्य लगा सकता है।
इन्हे भी पढ़े :-
शिक्षाप्रद मजेदार कहानियां – सबसे कीमती घोड़ा

एक बार की बात है एक चालाक व्यापारी के पास एक मरियल सा घोड़ा रहता है। जो किसी काम का नहीं था। ना तो वह बिक रहा होता है और ना वह कुछ काम कर पाता है। व्यापारी उसको बेचने की हर संभव कोशिश करता है ,पर वह घोड़ा कोई लेने को तैयार नहीं होता।
एक दिन व्यापारी जब अपना घोड़ा लेकर रास्ते गुजर रहा होता है तभी वहां से राजा गुजरते हैं और हंसते हुए उस व्यापारी कहते हैं इस मरियल घोड़े को कहां ले जा रहा हैं जाओ जाकर इसको जंगल में छोड़ दो।
व्यापारी राजा से कहता है – महाराज यह घोड़ा बहुत ही कीमती है। यह वह काम कर सकता है जो काम आप का घोड़ा नहीं कर सकता।
यह बात सुनकर राजा को गुस्सा आ जाती है और उससे राजा कहता है – बताओ ऐसा कौन सा काम है जो यह घोड़ा कर सकता है और मेरा घोड़ा नहीं कर सकता।
अगर मेरा घोड़ा वह काम नहीं कर पाया जो तुम्हारा घोड़ा कर सकता है तो मैं तुमको हजार सोने के सिक्के दूंगा और मेरे घोड़े ने भी वही काम कर दिया जो तुम्हारे घोड़े किया तो मैं तुमसे हजार सोने के सिक्के लूँगा।
व्यापारी इसके लिए मंजूर हो जाता है और कहता है इसके लिए महाराज हमको नदी के पास जाना होगा। तभी नदी में बहुत तेज उफान आया था मानो नदी में बाढ़ आई हो , व्यापारी अपने मरियल से घोड़ो को नदी में धक्का दे देता है और कहता है देखो महाराज मेरा घोड़ा इस उफान में तैर कर आएगा।
क्या आप का घोड़ा यह कर सकता है ?
महाराज का घोड़ा बहुत कीमती रहता है और वह महाराज को बहुत प्यारा भी रहता है इसलिए महाराज उफनती नदी में अपने घोड़े को फेकने की हिम्मत भी नहीं करते और उस व्यापारी से कहते है तुम शर्त जीत गए।
इस प्रकार व्यापारी उस मरियल घोड़े से 1000 स्वर्ण मुद्राएं प्राप्त कर लेता है।
शिक्षा – हमको इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कभी-कभी विपरीत परिस्थितियों में भी हम अवसर प्राप्त कर सकते हैं। बस हमको अपनी वस्तु के गुणों का सही अंदाजा हो।
शिक्षाप्रद मजेदार कहानियां – घमंडी राजा

Shikshaprad Kahaniyan – एक बार की बात है एक बहुत ही घमंडी राजा रहता था। उसको अपने धन और खजाने पर बहुत ज्यादा घमंड था। राजा अपने मेहमानों को वह खजाना ना दिखता और उसमे पड़े हुए बेशकीमती हीरे जवाहरात और गहने देखकर सब दंग रह जाते। राजा अपने खजाने की रक्षा में बहुत सारे सैनिकों को लगाए हुए था।
एक दिन राजा का दोस्त आया जो एक छोटे राज्य का राजा था। उसके राज्य में इतनी धन-दौलत नहीं थी। राजा उसको अपना खजाने दिखाने ले गया और कहने लगा क्या तुम्हारी राज्य में भी इतनी धन दौलत है ?क्या तुमने कभी इस प्रकार के कीमती गहने और हीरे देखे हैं ?
वह राजा मुस्कुराया और उसने कहा मुझे तुम यह बताओ इन कीमती हीरो से और किसका भला हो सकता है ?
राजा उसकी बात समझ नहीं पाया और बोला तुम क्या बात कर रहे हो।
राजा का दोस्त उसको अपने छोटे से राज्य में ले गया और उसने राजा को बहुत सारी नई सड़क है और जनकल्याण के बहुत सारे काम दिखाएं।
राजा बोला – देखो मेरे राज्य में जितना भी धन आता है उसका उपयोग में जनकल्याण में करता हूं। इस तालाब का पानी सभी जीव जंतु, जंगल के जीव और गांव के लोग करते हैं। मेरे लिए यह कुआं तुम्हारे हीरो से ज्यादा कीमती है। क्या तुम्हारे राज्य में भी ऐसे तालाब हैं ? जिनसे सभी की प्यास बुझ रही है।
Shikshaprad Kahaniyan – घमंडी राजा को अपनी गलती का एहसास हो जाता है और साथ ही उसको इस बात का भी ज्ञान होता है कि खजाने में रखे धन से किसी का कल्याण नहीं हो सकता।
शिक्षा – दोस्तों हमें इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि व्यर्थ रखे धन का फायदा किसी को नहीं होता बल्कि उसके होने से चोरी का डर लगा रहता है जबकि जनकल्याण में उपयोग हुए धन का महत्व सबसे ज्यादा होता है।

Q &A
शिक्षाप्रद कहानी क्या है?
शिक्षाप्रद कहानी वह कहानी है जिसमें हमें कोई सीख मिलती है। कहानियों का जब मूल और मनोरंजन के साथ नैतिक ज्ञान देने का होता है ऐसी कहानियों को शिक्षाप्रद कहानी कहा जाता है। शिक्षाप्रद मजेदार कहानियां इन्हीं का एक रूप है।
शिक्षाप्रद कहानियां से जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
शिक्षाप्रद मजेदार कहानियां का एक सकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है। Shikshaprad Kahaniyan का मूल भाव मनोरंजन के साथ-साथ नैतिक शिक्षा देना रहता है।
शिक्षाप्रद शब्द का अर्थ क्या है?
शिक्षाप्रद शब्द का अर्थ है जिसमें ज्ञान जोड़ा हो अर्थात जिससे हमें शिक्षा मिले या कुछ सीखने मिले।
दोस्तों आपको हमारी यह कहानी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। आपके कमेंट से हमें लिखने की प्रेरणा मिलती है। धन्यवाद
इन्हे भी पढ़े :-
- प्यासा कौवा की कहानी
- शेखचिल्ली की कहानी
- ज्ञान देने वाली कहानी
- बुद्धिमानी की कहानी
- राजा का घमंड
- बच्चों की शिक्षाप्रद कहानियां
- सपनों को पूरा करने की कला