दोस्तों आज हम आपके लिए जो कविता लेकर आए हैं वह किसी कवि की नहीं है बल्कि एक जैन मुनि की है जिनका नाम श्री श्रमण सागर जी महाराज है। श्री श्रमण सागर जी महाराज ने यह कविता बुंदेलखंडी में कही है। इस पोस्ट का उदेश्य उनकी कविता को आप तक पहुंचना है।
जैसा कि आप सब जानते हैं आज के इस खोखले संसार में जैन मुनि ही है जो तपस्या और त्याग के प्रतीक हैं। कितनी भी कड़ी ठंड हो ,गर्मी हो या बरसात ,वह हमेशा एक से रहते हैं। संन्यास लेने के बाद वह अपने वस्त्र तक त्याग देते हैं और पृथ्वी के सूक्ष्म से सूक्ष्म जीव का ख्याल रखते हैं।
दोस्तों इस कविता में श्री श्रवण सागर जी महाराज अपने संन्यास लेने के पहले और संन्यास लेने के बाद जिस तरह से आनंद का अनुभव करते हैं वह उसके बारे में बताते हैं। पहले वह जैसे सांसारिक जीवन में भटकते रहते थे या कार्यो में फसे रहते थे उसका वर्णन करते हैं और संन्यास लेने के बाद वह अपने ईश्वर में किस तरह से लीन है उसका जिक्र करते हैं। यह कविता मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में बोले जाने वाली भाषा बुंदेलखंडी में बोली है।
श्रमण सागर जी महाराज की कविता – जिदना से हम मुनि बने है ओई दिना से मस्त है

जिदना से हम मुनि बने है ,ओई दिना से मस्त है एके पेले सब कुछ संगे ,हतो मगर हम ने ते चंगे पीछि कमंडल हाथ में जब से, हर दम हो रई हर हर गंगे दुभिदा मन की मिट गई सबरी ,उत्साह जबरदस्त है जिदना से हम मुनि बने है, ओई दिना से मस्त है नैया कोनाऊ चेचे पेपे आगे पीछे ऊपर नीचे ऐसे लेने ओहो देने कबे खरीदें किदना बेचें सब झंझट से मुक्ति पा के बिल्कुल तंदरुस्त है जिदना से हम मुनि बने है ,ओई दीना से मस्त है रात दिना तन को पोसत ते, आतम की हम ने सोचत ते तन के संगे घर परिजन और मित्रों खों अपनो लेखत ते जे सब पर है पतो चलत ही दृष्टि आतमस्त है जिदना से हम मुनि बने है ,ओई दिना से मस्त है कुशल छेम है मन है गद-गद, बंद हो गई तन की गदबद अनुभूति अनुपम अपूर्व है , रोग राग सब हुए नदारत इच्छा पूरी पुलकित रग रग, अंग उपांग समस्त है जिदना से हम मुनि बने ,ओई दिना से मस्त है दुनिया के कई काम करत ते ,अंधी दौड़ में भगत फिरत ते पताई ने हतो काए खो कर रए ,सब कर रए सो अपन करत ते जब से रस्ता पता लगी है ,एकई काम मे व्यस्त है जिदना से हम मुनि बने है, ओई दिना से मस्त है बाहर से तो हस्त दिखत ते ,भीतर हम सुख को तरसत ते आकुलता थी चेन ने हतो, रोज मछरिया से तड़पत ते तन मन अपनो गोड (पैर) मूड (सर) से ,आज चका चक स्वस्थ है जिदना से हम मुनि बने है ,ओई दिना से मस्त है आगे की अब चिंतई नैया, गुर के हाथ में अपनी नैया बेई हामाए बाप, मातरी, सखा सगांती बिन्ना भैया उनके गोडो (पैर) की धूरा में अपनो मार्ग प्रशस्त है जिदना से हम मुनि बने है ओई दिना से मस्त है
नोट – दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको इस प्रकार की कविता पसंद है तो आप हमें बता सकते हैं। हम आगे आपको और ऐसी अलग-अलग कविताएं लेकर आएंगे जो आपका और हमारा ज्ञान बढ़ाए। दोस्तों अगर इस पोस्ट में हम पर लिखने में कुछ गलती हुई है तो आप हमें कमेंट कर कर या मेल कर बता सकते हैं। धन्यवाद
also read –
- नज़रिए की ताकत: मंदिर बना रहे तीन मजदूरों की सच्ची सीखकाम कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता, फर्क सिर्फ इस बात से पड़ता है कि आप उस काम को किस नजरिए से देखते हैं। Positive Attitude Moral Story in Hindi हमें यही मूल्यवान संदेश देती है: तीन मजदूर और एक जैसा काम एक बहुत बड़े और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा था। धूप …
- 50+ स्वाभिमान और एटीट्यूड शायरी 2 लाइन | Self Respect & Attitude Shayari in Hindiजिंदगी में किसी भी रिश्ते के लिए अपना आत्मसम्मान (Self Respect) कभी नहीं खोना चाहिए। जो इंसान खुद की कद्र नहीं करता, जमाना भी उसे कभी इज्जत नहीं देता। यहाँ पढ़ें Self Respect & Attitude Shayari in Hindi: 1. “हम अपनी शर्तों पर जीते हैं जनाब, किसी की मेहरबानी के मोहताज नहीं।” 2. “जहां हमारी …
- संध्या का सन्नाटा और मन का सुकून | Peaceful Evening Hindi Poemदिनभर की भागदौड़ के बाद जब सूरज क्षितिज में डूबने लगता है, तो ढलती शाम मन को एक गहरा सुकून देती है। यह Peaceful Evening Hindi Poem संध्या काल के शांत और मनमोहक सौंदर्य को समर्पित है: पश्चिम में सूरज ने घोली सिंदूरी सी लाली, थके हुए परिंदों ने अब अपने नीड़ संभाली। मंद पवन …
- लक्ष्य और फोकस: कामयाबी के 51+ अचूक मंत्र | Focus on Goal Quotes in Hindiबिना लक्ष्य के जीवन उस पत्र की तरह है जिस पर कोई पता न लिखा हो; वह कभी कहीं नहीं पहुँचता। अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखना और उस पर लगातार टिके रहना ही सफलता का सबसे बड़ा रहस्य है। यहाँ पढ़ें Focus on Goal Quotes in Hindi: ⚡ लक्ष्य का महामंत्र: “जब तक आप अपनी …
- टूटा हुआ घड़ा: अपनी कमियों को खूबी बनाने की प्रेरक कहानीहर इंसान में कोई न कोई कमी जरूर होती है। लेकिन जो व्यक्ति अपनी कमियों को स्वीकार करके उन्हें अपनी ताकत बना लेता है, वही जीवन में सच्चे अर्थों में सफल होता है। Short Moral Story in Hindi for Life हमें यही सिखाती है: किसान के दो घड़े एक किसान रोज़ाना नदी से पानी लाने …