मजेदार कहानियां | Majedar Story in Hindi

मजेदार कहानियां | majedar story in hindi

 दोस्तों आज हम आप के लिए मजेदार कहानियां लेकर आये है। यह मजेदार कहनियाँ पढ़कर आप को आनंद के साथ साथ नैतिक शिक्षा भी मिलेगी। कहानियों का मूल उद्देश्य मनोरंजन के साथ शिक्षा देना है। कहानियाँ हमें जीवन के कठिन से कठिन पाठ भी आसानी से सिखा देती है। 

अपने विषय के अनुसार कहानियां हमें प्रकृति , संस्कृति , धर्म, राजनीति , इतिहास और ज्ञान से जोड़ती है। कहानियों में लोकल भाषा और रीति रिवाजों का भी बोल बाला अधिक होता है। 

आज की कहानियां मनोरंजन से भरी हुई है इसलिए इन्हे मजेदार कहानियां भी कहा जाता है। मजेदार कहानियां को आप ने अपने दादा – दादी  और नाना ,नानी से जरूर सुना होगा।

एकता की शक्ति – मजेदार कहानियां

एक बार की बात है गांव में एक बुजुर्ग किसान रहा करता था। जिसके चार लड़के थे। समय के साथ साथ चारों की शादी भी हो गई थी,पर वह अब छोटी छोटी से बातों पर लड़ने लगे थे और एक दूसरे को दिन भर नीचा दिखने में लगे रहते थे। 

एक भाई पढ़ाई और गिनती  करने में बहुत अच्छा था। एक भाई व्यापार करने में अच्छा था तो एक भाई राजनीति और रिश्तेदारी निभाने में बहुत अच्छा था और सबसे बड़ा भाई किसानी और पहिलवानी में माहिर था। सब अलग – अलग काम और कलाओं में माहिर थे। 

बूढ़े पिता की जिंदगी इन चारों भाइयों को अलग अलग शिक्षा और कला सीखने में निकल गई। उनका सपना था कि चारों भाई एक साथ रहे और आगे बढ़े इसलिए चारों को अपनी पसंद की कला में माहिर किया गया। 

एक दिन जब बूढ़े की तबियत ख़राब हो गई उसने चारों लड़कों से लड़कियां लाने को कहा। सब लकड़ियो लेकर पहुंच गए। पिता ने एक एक लकड़ी सबो की और तोड़ने को कहा , चारो ने एक झटके में लकड़ी तोड़ दी , फिर पिता ने चार चार लड़की सबको दी और तोड़ने को कहा , इस बार थोड़ी दिक्कत हुई पर लकड़ियाँ फिर टूट गई। 

अब पिता ने लकड़ियों का एक गुच्छा चारो को दिया और तोड़ने को कहा,  किसी से कुछ भी नहीं हुआ। 

पिता ने अपने चारों बेटों से पूछा बताओ इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?

जो लड़का पड़ने में होसियार था वह बोला , एक लकड़ी जल्दी टूट जाती है और साथ में अनेक लकड़ी तोड़ना मुश्किल होता है। 

पिता ने बिल्कुल सही – यही तो में तुम लोगों को समझने की कोशिश कर रहा था।  एकता में ही सकती है। मिलकर रहोगे तो कोई तुम्हारा कुछ नहीं कर पाएगा और अलग अलग रहोगे तो कोई भी तोड़ के चला जायेगा। 

चारों  बेटों को अपने पिता की शिक्षा समझ में आ गई और वह हमेशा ख़ुशी – खुशी साथ रहने लगे।

शिक्षा – इस  कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है की एकता में ही शक्ति है। हमें हमेशा मिल कर रहना चाहिए ताकि कोई तीसरा हमारा फायदा न उठा सके।  

चालक लोमड़ी – मजेदार कहानियां

एक बार एक लोमड़ी को बहुत भूक लगी थी , उसने बहुत कोशिश की शिकार करने की पर उसके हाथ खली ही रहे। तभी इतने में एक कौआ मुँह में रोटी दबाए पेड़ पर आ कर बैठ गया। 

लोमड़ी ने बहुत कोशिश की  कौवा से बात कर ने की पर उसने लोमड़ी से बात नहीं की जब बहुत देर हो गई तब लोमड़ी ने तरकीब लगा कर कौआ से कहा मैंने सुना है – आप बहुत अच्छा गाना गाते हो, आज पूरे गॉव में तुम्हारे गाने के ही चर्चे हो रहे है। क्या तुम मुझे अपना गाना सुना सकते हो ?

यह बात सुनकर कौआ खुस हो गया और जैसे ही कौवे ने गाने की कोशिश की उसके मुंह से रोटी नीचे गिर गई और लोमड़ी रोटी उठा कर भाग गई। 

कौवा बाद में अफ़सोस करते रहा। 

शिक्षा – हम जो कर रहे है हम उस पर ध्यान देना चाहिये किसी की बातों में नहीं आना चाहिए। 

read more –

2 thoughts on “मजेदार कहानियां | Majedar Story in Hindi”

Leave a Comment