जीवन बदलने वाली कहानी – नौकरी से बना बिजनेसमैन  

दोस्तों आज हम आप के लिए प्रेरक कहानी लेकर आये है जिससे आप को बहुत कुछ सीखने मिलेगा। जीवन बदलने वाली कहानी में आप पढ़ेंगे अपनी असफलता से सफलता की और बढ़ने के लिए क्या जरुरी है।

 

हम सब के जीवन में उनके बदलाव होते है तभी हम सफल होते है और यह बदलाव अच्छे और बुरे दोनों होते है। अच्छे बदलाव हमें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करते है बुरे गलत जगह ले जाते है। पर हर व्यक्ति अपने जीवन में संघर्ष करता है तभी वह सफल होता है। 

जीवन बदलने वाली कहानी 

दोस्तों यह कहानी है सुनील नाम के लड़के की जो एक साधारण से परिवार का है। सुनील अपने सपने पूरे करने के लिए गॉव से शहर आया था। पहले गांव में पढ़ाई की और फिर शहर में डिग्री लेकर नौकरी करने लगा। घर की जरूरतों के कारण बहुत कम पैसों में ही नौकरी करना स्टार्ट कर दिया।

सुनील को उम्मीद थी बहुत जल्दी उसको अच्छी नौकरी मिल जाएगी। वह इस नौकरी के अलावा भी कोई दूसरी नौकरी देखता रहता जिससे उसको अच्छे पैसे मिलने लगे। सुनील के मम्मी पापा इस बात से खुश थे कि काम से उसको नौकरी तो मिली। 

लक्ष्य पर कहानी |कलेक्टर साहब – READ

पर यह खुशी बहुत समय के लिए ही थी ,पूरे देश में covid आ गया और बहुत सारे लोगों की नौकरी चली गई जिसमें सुनील भी एक था। lockdown के बाद जब सुनील वापस आया तब उसे पता चला की उसकी नौकरी अब नहीं बची है। 

बहुत कोशिश करने के बाद भी सुनिल को नौकरी नहीं मिली। जितने बचे हुए पैसे थे वह कमरे के किराये में लग गए।

सुनील को घर पर भी पैसे भेजने होते थे क्योंकि घर पर भी कमाई का कोई साधन नहीं था। सुनील के पापा जिस फैक्ट्री में काम करते थे उसमे भी ताला लग चुका था। अब सारी जिम्मेदारी सुनील पर थी। घर की हालत देखकर सुनील नौकरी जाने का दर्द घरवालों को बता नहीं पा रहा था और सुनील के पास पैसे नहीं बच्चे थे। 

मजबूर होकर सुनील ने रेस्टोरेंट में काम करना स्टार्ट कर दिया और रात में चौकीदारी की नौकरी देख ली। दिन रात काम करके सुनील पहले जितने पैसे तो कमाने लगा और साथ में ही उसने अपना कमरा छोड़ दिया तो पैसे और बचने लगे। 

वह घर पर बराबर पैसे भेजने लगा पर यह काम करने की उसको आदत नहीं थी।

Jeewan Badlne Wali Kahani

वह शाम को ही थक जाता और जब चौकीदारी करने कालोनी में जाता तब लोग उस से बहुत बदतमीजी से बात करते जो उसको बहुत बुरा लगता। पर उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था उसे अपनी मुसीबत के वक़्त में यह सब झेलना ही था। 

देखते देखते कुछ महीने निकल गए ,सुनील ने रेस्टोरेंट में अच्छा खाना banana सीख लिया था अब उसे नौकरी से ज्यादा मज़ा बिज़नेस में आ रहा था। सुनील ने अपना एक नाश्ते की दुकान खोलने का निश्चय किया और बचे हुए सारे पैसे उसी में लगा दिए। 

सुनील को उम्मीद थी की जल्द ही उसकी दुकान चल पड़ेगी पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। सुनील को दुकान में घाटा होने लगा , उसके पास कम ग्राहक आते थे क्योंकि दुकान नए थी , पर जो भी आता उसकी तारीफ करके जाता।

आगे की कहानी

 सुनील ने फैसला किया की वह अपनी दुकान को बंद कर देगा पर उसी दिन उसको पुराने अखबार में एक लेख मिला जिसमें लिखा था कैसे एक चाय बेचने वाला करोड़पति बन गया। उस पुराने अखबार ने मानों सुनील को एक नई ऊर्जा देदी हो , जिसको वह अब तक एक दुकान समझ रहा था उसको वह अब एक कारोबार की तरह देखने लगा। 

कुछ ही दिनों में सुनील ने बिज़नेस से जुडी बहुत सी बात सीखी और अपनी दुकान पर लागू करदि। बहुत कम समय में उसको इसके फायदे नजर आने लगे। देखते ही देखते सुनील की दूकान चल पड़ी और वह एक बिज़नेस की तरह सोचने लगा। 

वह रोज बिज़नेस के बारे में पड़ता और कुछ न कुछ सीखता। सुनील बहुत काम समय में एक अच्छा बिजनेस खड़ा कर लिया था। उसकी छोटी सी दुकान के सामने ग्राहकों की लाइन ही लगी रहती थी। देखते ही देखते उसने एक बड़ा रेटोरेन्ट खोल लिया और वह जीवन में सफल हो गया। 

जीवन बदलने वाली कहानी -  Jeewan Badlne Wali Kahani
जीवन बदलने वाली कहानी –  Jeewan Badlne Wali Kahani

इस सफलता को बनाए रखने के लिए वह जीतोड़ मेहनत और नई , नई तकनीक सीखता। उसने बहुत छोटी सी दुकान से अपना काम चालू किया था इसलिए उसे पता था की लोग कैसा सोचते है और काम करने वालो की क्या मज़बूरी होती है। इसलिए वह दोनों बातों पर बहुत ध्यान देता था। Jeewan Badlne Wali Kahani

अपनी सफलता और पैसा आ जाने पर भी वह रोज वर्कर की तरह ही अपनी दुकान में काम करता न उसको किसी बात का घमंड और न कोई अकड़। अनिल एक ऐसा बिज़नेस मेन बनकर उभरा जो सबके लिए आदर्श बन गया।

शिक्षा

दोस्तों हमनें पड़ा कैसे सुनील का जीवन बदला और वह कैसे नौकरी करके भी एक बिज़नेस मेन बन गया। एक पुराने अखबार ने कैसे उनकी जिंदगी को बदल डाला। इतनी मुसीबतों के बाद सुनील ने हार नहीं मानी और कुछ नया सीखते गया। हमारे जीवन में भी ऐसा होता है कब कौन सी बात हमारा रास्ता बदल दे हमें नहीं पता रहता है। Jeewan Badlne Wali Kahani

दोस्तों हमारे जीवन में कुछ बदलाव हमारे अंदर से होते जो हमारी अंतर आत्मा करवाती है। जीवन हमें रास्ता जरूर दिखाता है , और हमें कुछ न कुछ संकेत देता है जैसा संकेत उस पुराने अखबार ने अनिल को दिया था। जब हम सच्ची निष्ठा ,लगन से मेहनत करते है तो हमारी किस्मत का दरवाजा खुल ही जाता है। सफलता बने रखने के लिए हमेशा निरंतर मेहनत करनी पड़ती है। जीवन बदलने वाली कहानी –  Jeewan Badlne Wali Kahani

दोस्तों आप को जीवन बदलने वाली कहानी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और आप के जीवन बदलने वाली कहानी कौन सी है हमें लिख कर भेजे। Jeewan Badlne Wali Kahani  

इन्हे भी पढ़े :-

1 thought on “जीवन बदलने वाली कहानी – नौकरी से बना बिजनेसमैन  ”

Leave a Comment