ज़िंदगी वैसी नहीं होती जैसी हम फिल्मों या किताबों में देखते हैं। हकीकत की जमीन पर कदम रखते ही इंसान को जिंदगी के असली रंगों का अहसास होता है। यहाँ पढ़ें Reality of Life Shayari in Hindi:
1. “पैसा है तो सब पूछते हैं कि तू कैसा है,
वरना खाली जेब वालों की तो खैरियत भी कोई नहीं पूछता।”
2. “मतलब की इस दुनिया में कद्र उसी की होती है,
जिसका काम निकलना बाकी हो।”
3. “उम्र भर भटकते रहे हम अपनों की तलाश में,
आईने के सामने खड़े हुए तो सबसे सच्चा दोस्त मिल गया।”
4. “हंसते चेहरों के पीछे कितना दर्द छुपा है,
यह सिर्फ वो जानता है जो रात के सन्नाटे में रोया है।”