जादुई मजेदार कहानियां | Best 3 Jadui Majedar Kahaniyan 

दोस्तों आज हम आपके लिए जादुई मजेदार कहानियां लेकर आए हैं। हम सब ने बचपन में जादुई मजेदार कहानियां बहुत पढ़ी  है और आनंद लिया है। आज उसी आनंद को दोबारा लेने के लिए और कुछ पुरानी यादें ताजा करने के लिए हम यह पोस्ट लेकर आए। 

जादुई मजेदार कहानियां
जादुई मजेदार कहानियां – Jadui Majedar Kahaniyan

 दोस्तों  Jadui Majedar Kahaniyan के साथ-साथ इसमें एक नैतिक शिक्षा भी दी गई है जिससे मनोरंजन के साथ हमको सीखने भी मिलेगा।

 भारत में देवी-देवताओं, जादुई मजेदार कहानियां ,वीरता की कथा आदि को  लोग बड़े ध्यानपूर्वक सुनते हैं और पाठक इनको पढ़कर आनंदित होते हैं। यह कहानियां मनोरंजन के साथ साथ सीख भी देती हैं।

 

जादुई मजेदार कहानियां – बोलने वाला गधा

जादुई मजेदार कहानियां - Jadui Majedar Kahaniyan
जादुई मजेदार कहानियां – Jadui Majedar Kahaniyan

एक बार की बात है गांव में एक गरीब किसान रहता था जिसका नाम रामू था। रामू के पास एक ईमानदार और मेहनती गधा था जिसका नाम वह शेरू रखे हुए था। 

 शेरू रामू के हर काम में मदद करता और फिर वफादार साथी कि तरह उसके साथ हमेशा रहता। एक दिन जब रामू रात के समय में अपने खेत में देर तक काम कर रहा था तभी शेरू चरते चरते बहुत दूर चला जाता है और उसको वहां पर एक पेड़ के नीचे कुछ परियां मस्ती करती हुई नजर आती है। 

 शेरू परियों का बहुत मनोरंजन करता है जिससे परियां खुश होकर शेरू को जादुई शक्ति उपहार के रूप में देने का फैसला करती है। जादुई परिया शेरू को बोलने की शक्ति देती है जिससे वह इंसानों की तरह बोलने लगता है। 

जब वह वापस रामू के पास जाता है और उसको इंसानों की आवाज में बुलाता है तो पहले तो रामू इधर उधर देखता है और फिर उसको लगता है कि यहां पर कोई जादू टोना कर रहा है तो जल्दी से घर की ओर भागने लगता है। 

साथ में वह शेरू को भी ले जाता है। रास्ते में चलते चलते जब वह गौर करता है कि शेरू ही उससे बात कर रहा है। तब वह दंग रह जाता है और अपना आपा खो देता है फिर बहुत देर बाद जब रामू शांत होता है तब शेरू बताता है कि उसे आवाज कैसे मिली। 

 कुछ ही दिनों में शेरू दूर-दूर तक फेमश हो जाता है और उसको मिला यह वरदान अब नुकसानदायक बन जाता है। 

लोग दूर-दूर से  गधे देखने आते और उससे बात करते। रामु और शेरू की प्रसिद्ध देखकर आसपास के लोग जलने लगे और कुछ तो शेरू को रात  में चुराने की भी कोशिश करने लगे।  

बहुत दिन तक रामू शेरू की देखभाल करने की कोशिश करता है पर वह यह समझ गया था कि शेरू अब इतना फेमस हो गया है कि वह चाह कर भी उसकी देखभाल नहीं कर सकता।  फिर वह उस पेड़ के पास दोबारा जाता है जहां उसको पारी मिली थी और परियों से विनती करता है कि आप इसकी अपना जादू वापिस ले लीजिए।

परियों को यह बात सुनकर निराशा होती है और फिर वह शेरू की शक्ति बदल देती है और कहती है कि मैं तुम्हें ऐसी शक्ति देती हूं जिससे शेरू की आवाज केवल तुम ही समझ सकते हो और दूसरे को ऐसा लगेगा जैसे गधा ही बोल रहा है। 

 शिक्षा -Jadui Majedar Kahaniyan – दिखावे के चक्कर में हम वह बातें भी सबको बताने लग जाते है जो हमको छुपा कर रखनी चाहिए। जब हमें कोई कीमती चीज़ जीवन में मिल जाती  है तो उसको शांति से ग्रहण करना चाहिए ना कि उस ढ़िढोरा पूरे गांव में देना चाहिए। 

इन्हे भी पढ़े :-

बेस्ट शार्ट मोरल स्टोरी इन हिंदी | नैतिक कहानियाँ

हिंदी कहानियाँ | मजेदार स्टोरी इन हिंदी | मजेदार कहानियाँ

जादुई मजेदार कहानियां – जादुई कालीन 

जादुई मजेदार कहानियां - Jadui Majedar Kahaniyan
जादुई मजेदार कहानियां – Jadui Majedar Kahaniyan

एक बार की बात है एक श्याम नाम का लड़का रहता था। जो एक जुलाहा था वह बहुत सुंदर सुंदर काली बनाया करता था। एक दिन उसको कालीन के धागे में छुपा हुआ जिन मिल जाता है और श्याम उसको को आजाद कर देता है। 

 वह जिन श्याम को तीन इच्छा पूरा करने का वादा करता है और कहता है तुम जो चाहो वह मांग सकते हैं पर मैं बस तीन इच्छा ही पूरी कर सकता हूं। 

  श्याम उस जिन से एक उड़ने वाली कालीन मांगता है और उस पर बैठकर अपने परिवार के साथ पूरे विश्व की सैर पर चला जाता है और बहुत मजे करता है। 

 दूसरी इच्छा में श्याम ढेर सारा पैसा जिन से मांगता है। जिन उसको ढेर सारा पैसा दे देता है। 

जैसे-जैसे श्याम के पास पैसा और घूमने की क्षमता बढ़ती है। वह देखता है संसार में कितने बुरे बुरे लोग हैं और वह अपना काम छोड़ देता है। उसके जितने भी प्रिय लोग रहते हैं उनसे दूरी बनाने लगता है क्योंकि उसको रोज घूमने मिलता है और अपने पैसे खर्च करने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाता है। 

 जब बहुत समय बीत जाता है तब श्याम को समझ में आता है कि उसके पास जब बहुत कम पैसा और बहुत कम साधन थे तब वह बहुत सुखी था। अपने परिवार के पास था।  लेकिन जब से उसके पास पैसा आया है वह सब से दूर हो गया है और बुरे कामों में लिप्त हो गया है। 

  परेशान होकर श्याम जिन से  तीसरी इक्छा मांगता है और कहता है मेरी तीसरी इच्छा यह है कि सब पहले जैसा हो जाए।  मुझे अपनी पुरानी की जिंदगी सबसे ज्यादा प्यारी है। 

 शिक्षा –  हमको इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है हमारे पास जो कुछ भी है वह पर्याप्त है। कभी-कभी हम अनावश्यक ही दौलत के पीछे भागते हैं और अपनी जिंदगी को बर्बाद कर लेते हैं। 

Jadui Majedar Kahaniyan – जादुई कुल्हाड़ी 

जादुई मजेदार कहानियां - Jadui Majedar Kahaniyan
जादुई मजेदार कहानियां – Jadui Majedar Kahaniyan

एक बार की बात है एक गाँव में एक गरीब लकड़हारा रहता था जिसका नाम गोपाल था। गोपाल बहुत मेहनती और सबकी मदद करता था। पर वह बहुत कम पैसे कमाता था जिससे उसकी पत्नी हमेशा उस से गुस्सा रहती थी।  

अपनी पत्नी को खुश करने के लिए गोपाल देर रात तक काम करता और जंगल की लकड़ी काट कर शहर में बेचने जाता। एक दिन गोपाल को लकड़ी काटते काटते बहुत देर हो जाती और जंगल में रास्ता भटक जाता है। 

जब वह बीच जंगल में पहुंच जाता है तब उसे एक साधु मिलते है जो भगवान का जाप कर रहा था। जैसे ही गोपाल साधु के पास जाता है। साधु गोपाल से कहता है – आ गए गोपाल, में तुम्हारा ही इंतज़ार कर रहा था। बड़ी भूक लगी है जो तुम्हारी पत्नी ने खाना दिया है वह दो मुझे ?

साधु की बात सुनकर गोपाल चौक जाता है अपना सारा खाना साधु को दे देता है। 

साधु खाना खा कर गोपाल को धन्यवाद देता है और कहता है तुम्हारा खाना तो मेने खा लिया अब तुम क्या ख़ाओगे ?

गोपाल कहता है बाबा में बाद में खा लूंगा आप मेरी चिंता मत करो आप मुझे जंगल से बहार जाने का रास्ता बता दो। 

साधु गोपाल से कहता है मुझे तुम्हारा खाना खाकर बहुत आनंद प्राप्त हुआ है इसलिए मैं उपहार में तुम्हें एक कुल्हाड़ी देना चाहता हूं। यह कुल्हाड़ी ऐसी वैसी नहीं है। यह एक चमत्कारी कुल्हाड़ी है इससे तुम्हारा घंटों का काम बहुत कम समय में हो जाएगा। तुम यह कुल्हाड़ी लेकर जाओ यह तुमको रास्ता देखाएगी और जंगल से बाहर ले जाएगी। 

 गोपाल ने पहले तो साधु से कुल्हाड़ी लेने से इनकार कर दिया लेकिन जब साधु ने जोर दिया तो गोपाल मना नहीं कर पाया। 

अगले दिन जब गोपाल लकड़ी काटने गया तो देखा एक ही बार में पूरा पेड़ कट गया और छोटे-छोटे लकड़ियों क टुकड़े हो गए जो काम गोपाल 4 दिन में कर पाता वह काम अब वह केवल 1 घंटे में हो गया।

 अब गोपल शहर में चार  गुना ज्यादा लकड़ी बेचने जाता और मुनाफा भी बढ़ता जाता। देखते ही देखते गोपाल की कुल्हाड़ी के चर्चे पुरे गांव में हो गए। एक दिन गांव के मुखिया ने गोपाल को बुलाया और कहा गाओं और शहर के बीच में जंगल है तुम उसमें से  सड़क बना दो ताकि गाओं वालो का भला हो जाए। 

गोपाल मुखिया की बात मानकर ऐसा ही करता है और कुछ दिन में ही सड़क बन जाती है और गोपाल सारी लड़की बेचकर अमीर बन जाता है और गाँव के लोगो को सड़क मिल जाती है जिससे वह पुरे गाँव का नायक बन जाता है।  अब वह उसकी खुसी खुसी जान सेवा में अपना जीवन बिताते है। 

शिक्षा – इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है जब हमारे पास कोई शक्तियां अथवा  दायित्व आता है तो हमको उसका स्वयं उपयोग ना करें और सबकी भलाई के लिए उसका उपयोग करना चाहिए। 

दोस्तों आप को जादुई मजेदार कहानियां कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताए। धन्यवाद।

इन्हे भी पढ़े :-

बेस्ट शार्ट मोरल स्टोरी इन हिंदी | नैतिक कहानियाँ

प्यासा कौवा की कहानी 2023 |बच्चों की कहानियाँ

शेखचिल्ली की कहानी |15 सर्वश्रेष्ठ शेखचिल्ली की कहानियां

2 thoughts on “जादुई मजेदार कहानियां | Best 3 Jadui Majedar Kahaniyan ”

Leave a Comment