आचार्य चाणक्य भारत के वह महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और रणनीतिकार थे जिन्होंने एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बना दिया। उनकी नीतियां आज हजारों साल बाद भी 100% प्रासंगिक हैं। यहाँ पढ़ें Chanakya Niti Quotes in Hindi:
⚡ आचार्य चाणक्य का मूल मंत्र:
“दूसरों की गलतियों से सीखो, अगर खुद पर प्रयोग करके सीखने लगोगे तो तुम्हारी उम्र कम पड़ जाएगी।”
1. “कोई भी काम शुरू करने से पहले खुद से तीन सवाल पूछो: मैं यह क्यों कर रहा हूँ? इसका क्या परिणाम होगा? और क्या मैं इसमें सफल होऊंगा?”
2. “सांप के फन में जहर होता है, बिच्छू की पूंछ में जहर होता है, लेकिन दुष्ट व्यक्ति के रोम-रोम में जहर होता है।”
3. “शिक्षा मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र है; एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है।”