माँ की ममता और त्याग पर हृदयस्पर्शी कविता | Heart Touching Mother Poem in Hindi

दुनिया में भगवान का दूसरा नाम अगर कोई है, तो वह माँ है। माँ की ममता का कोई विकल्प नहीं और उसके त्याग का कोई मोल नहीं। यह Heart Touching Mother Poem in Hindi माँ के उसी निस्वार्थ प्रेम को नमन करती है:

खुद भूखी सो जाती है, मुझको भरपेट खिलाती है,
मेरी हर छोटी तकलीफ पर, वो चुपके से आंसू बहाती है।

दवा से ज्यादा असर करती है जिसकी मीठी लोरी,
जिसकी गोद में कट जाती है जीवन की हर रात घनेरी।
पूछते हैं लोग मुझसे कि जन्नत कहाँ है इस जहां में,
मैं मुस्कुरा कर कहता हूँ—मेरी मां के आंचल की पनाह में।

लाख दौलत कमा लो तुम इस मतलबी जहां में साहब,
माँ की एक दुआ के आगे, दुनिया की सारी दौलत फीकी पड़ जाती है।

Advertisement

Leave a Comment