जीवन में कितनी भी रुकावटें आएं, यदि मन में लगन और हौसला सच्चा हो तो हर बाधा पार हो जाती है। यह Inspiring Hindi Poem on Never Giving Up हर उस व्यक्ति के लिए है जो संघर्ष के दौर से गुजर रहा है और जीत का मार्ग खोज रहा है।
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है।
मिलते न सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दूना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
कविता का संदेश
यह कविता हमें सिखाती है कि असफलता कोई अंत नहीं, बल्कि यह जानने का अवसर है कि हम अपनी रणनीति को और बेहतर कैसे बना सकते हैं।